Blog Content

/ /

सिंघाना के गंगा मंदिर में हिंदू क्रांति सेना ने लिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प

गंगा मंदिर कुंड परिसर में बुधवार को हिंदू क्रांति सेना ने बेटियों के सम्मान में जनसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीपसिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष विकास डूमौली, रणजीत सिंह, हितेंद्र, सुनील पपूरना थे। अध्यक्षता पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता ने की। इस दौरान सिंघाना व ढाणा में क्रांति सेना के पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गई। थली युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में महकसिंह गुर्जर, बुहाना युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में हिमांशु गोयल को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बेटी और बेटे में कोई फर्क नहीं समझें। दोनों को बराबर महत्व देना चाहिए। इस मौके पर संजयसिंह चौहान, विनीत चौमाल, अजय नायक, विकास ढाणा, विजय, सिकंदर, मोहित, पवन, सुनील, योगेश, ऋतिक, राहुल, अजय मीणा, दीपक मीणा, विकास सहित अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद थे।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *