धर्मो रक्षती रक्षतः
"हिंदुत्व" सिर्फ एक धर्म का नाम नहीं है। यह जीवन जीने की एक पद्धति है, यह हमारी संस्कृति है, हमारी सभ्यता है, और हमारे मूल्यों का सार है। हिंदुत्व वह विचारधारा है, जिसने हमें "वसुधैव कुटुंबकम" का संदेश दिया – यानी पूरा विश्व एक परिवार है। हिंदुत्व ने सदियों से हमें शांति, सहिष्णुता, प्रेम और परोपकार का संदेश दिया है। यह वही हिंदुत्व है, जिसने स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों को जन्म दिया, जिन्होंने दुनिया के सामने हमारे धर्म और संस्कृति की महानता का परिचय दिया। यह वही हिंदुत्व है, जिसने भगत सिंह, महात्मा गांधी, और सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रभक्तों को प्रेरित किया। साथियों, हमें याद रखना होगा कि "धर्म की रक्षा करने वाला ही धर्म की कृपा प्राप्त करता है"। अगर आज हम एकजुट होकर हिंदुत्व को बचाने के लिए खड़े नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी माफ नहीं करेंगी। आइए, संकल्प लें कि हम हिंदुत्व के प्रचार, प्रसार और संरक्षण के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। "धर्मो रक्षति रक्षितः" – जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। जय हिंद, जय हिंदुत्व! धन्यवाद।
गौ प्रेमी
गौ माता की सेवा की लिए हमारी पूरी टीम हर वक्त तत्पर रहती है।
समाज सेवी
हम सबका बस एक ही लक्ष्य है की निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करना।
राष्ट्र प्रेमी
हिन्दू क्रांति सेना की पूरी टीम हमेशा ऐसे कार्य करती आयी है जो राष्ट्र हित में है और सदैव करती रहेगी।
About Us
हिन्दू क्रांति सेना के बारें में
हिंदू क्रांति सेना एक स्थानीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करना है। संगठन के कार्यक्षेत्र में गौ रक्षा, धर्मांतरण विरोध, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकजुटता को बढ़ावा देना शामिल है। हमारा मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की रक्षा और उत्थान करना है।
हिंदू क्रांति सेना सामाजिक सरोकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है। हम स्थानीय स्तर पर समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम, रैलियाँ, सेमिनार और सेवा कार्यों का आयोजन करते हैं।
हमारे मुख्य उद्देश्य
- गौ रक्षा अभियान
- धर्मांतरण विरोध
- सामाजिक समरसता
- धार्मिक आयोजनों का संचालन
- सामाजिक जागरूकता अभियान
Media Coverage
Our Social Media
Our Achievements
Latest News & Blogs
Do A Small Contribution
Quick Links
Contact Us
Copyright @ Hindu Kranti Sena|| Rahul Rathore Thimau