Blog Content

/ /

पिलानी में हिन्दू क्रांति सेना निकालेगी नव संवत्सर पर शोभा यात्रा, दशहरा नाथ महाराज भी शामिल होंगे शोभायात्रा में

नव संवत्सर के शुभारंभ पर 9 अप्रैल को पिलानी में हिन्दू क्रांति सेना की ओर से भगवान राम की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

हिन्दू क्रांति सेना के कुणाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार, 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे हिन्दू क्रांति सेना के कार्यालय से शोभायात्रा रवाना होगी, जो बस स्टैण्ड, तालाब, मुख्य बाजार, श्री गोपीनाथ मन्दिर, बड़ चौक, भगत सिंह सर्किल, पंचवटी होते हुए, बस स्टैण्ड तक जा कर पूर्ण होगी। शोभायात्रा को झेरली आश्रम के महन्त दशहरा नाथ महाराज हिन्दू क्रांति सेना के कार्यालय से रवाना करेंगे।

क्रान्ति सेना के युवा कार्यकर्ताओं ने आज आयोजन की तैयारियां को लेकर बैठक की, जिसमें यात्रा मार्ग तथा व्यवस्था सम्बन्धी अन्य बिन्दुओं पर व्यापक चर्चा की गई।

शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर हिन्दू क्रांति सेना के विकास डूमोली, नवीन सिंह, लोकेश डाडा, प्रशांत शर्मा, कुलदीप डाडा, राहुल रूथला, धीरज शर्मा, विकास, सौरभ चौधरी, आदित्य शर्मा, कमल, विक्रम चौहान, यतीश, संजय, कुणाल शर्मा, करण शर्मा, मोहित, अखिल, विशाल, रवि, सुभाष मास्टर, राहुल तिवारी, सोमवीर सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *