Blog Content

/ /

पिलानी में बाजार रहा बंद:हिन्दू क्रांति सेना सहित विभिन्न व्यापार संघों ने दिया समर्थन, नगरपालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में आज पिलानी कस्बा बंद रहा। बंद को हिन्दू क्रान्ति सेना सहित विभिन्न व्यापार संघों के साथ ही अन्य संगठनों का भी पूर्ण समर्थन रहा।

कपड़ा व्यापार संघ, दवा व्यापार संघ, किराना व्यापार संघ, कॉस्मेटिक व्यापार संघ सहित कस्बे के लगभग सभी व्यापारी जाति-मजहब को दरकिनार कर बन्द में शामिल हुए। इस दौरान निहाली चौक, मुख्य बाजार, बड़ चौक, त्रिवेणी प्याऊ, बस स्टैंड सहित लोहारू रोड़ व चिड़ावा रोड़ पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए।

हिन्दू क्रान्ति सेना के विकास डूमोली, लोकेश डाडा, पार्षद राजकुमार नायक, सत्यवीर सिंह झाझड़ीया, अशोक सैन बन्द के दौरान व्यापारियों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए बारिश के बावजूद सुबह से ही सक्रिय रहे। कर्णी सेना संयोजक समुन्दर सिंह शेखावत के नेतृत्व में दवा व्यापार संघ के अशोक शर्मा, राजू शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश सेठी भी बंद के लिए सक्रिय रहे।

बंद का नेतृत्व कर रहे हिन्दू क्रान्ति सेना के विकास डूमोली व पार्षद राजकुमार नायक की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने विद्या विहार नगरपालिका के ईओ तौफीक अहमद को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया। जिसमें उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की गई हैं। बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन भी बंद के दौरान खासा चाक-चौबंद नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *